Home मुख्य अतिक्रमित नाले की वजह से जलजमाव का अभिशाप झेल रही है पांच हजार की आबादी। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 5, 2018

अतिक्रमित नाले की वजह से जलजमाव का अभिशाप झेल रही है पांच हजार की आबादी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: इस वर्ष के पहली जोरदार बारिश के बाद बिरौल प्रखंड के पोखराम गांव में पोखराम चंगवारा सड़क पर भारी जल जमाव के कारण पाँच हजार की आबादी के घरों में पानी घुस जाने से आमजन परेशान है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गानंद चौधरी ने करीब दो वर्ष पूर्व उक्त सड़क के पूर्व में बनी कच्ची नाला को भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमित कर लिए जाने की शिकायत बिरौल अंचलाधिकारी से भी किया था। पोखराम उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 8, 10, 11, 13 और 14 के 5000 से अधिक की आबादी जल जमाव के कारण अभिशप्त जीवन जीने को मजबूर है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गानंद चौधरी ने पूर्व अंचलाधिकारी सूरज कांत को सड़क के किनारे अतिक्रमित भूमि को खाली करवाकर नाला निर्माण करने की मांग की थी जिस पर तत्कालीन अंचलाधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने पर बिरौल अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में वाद भी दायर किया गया था। किंतु लोक शिकायत निवारण कार्यालय के आदेश की भी बिरौल अंचल अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ कर्मियों ने अनसुना करते हुए किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जिसका परिणाम है कि इस वर्ष पहली बारिश में ही लोगों के घरों में जलजमाव हो चुका है।

Share

Leave a Reply