
अधेड़ का शव मिलने से आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम, हत्या की आशंका। Voice of Darbhanga

दरभंगा: केवटी थाना क्षेत्र के नवटोलिया (दड़िमा ) गांव के रामचन्द्र यादव का पुत्र श्रवण यादव 45 का शव रविवार की सुबह दरभंगा जयनगर एनएच 105 के किनारे घर के समीप बालू के ढेर पर पाया गया। उसके सर पर जख्म के निशान और बायां पांव टूटे हुए व गले में गमछा लिपटा पाया गया है । उसकी हत्या की शंका जताई गई है । स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर घटनास्थल पर शव के साथ दरभंगा जयनगर एनएच को सुबह 7 बजे से जाम कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कौशल कुमार व रैयाम के अजित कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते हुए लोगों को समझा बुझा कर जाम खत्म
करवाये। लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने वरीय अधिकारी से बात कर स्क्वायड डॉग बुलाने का अशवासन दिया है । वह दिन में टेम्पो चलाता था और शाम छह बजे से दड़िमा स्थित पान की दुकान चलाता था और प्रतिदिन रात 10 बजे के आसपास घर लौटता था। उसके घर से दुकान की दूरी महज 5 सौ मीटर की दूरी है। रात में घर नही लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कहीं नहीं मिला।

