Home मुख्य जर्जर कीचड़युक्त सड़क धान रोप कर ग्रामीणों ने जताया विरोध। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 5, 2018

जर्जर कीचड़युक्त सड़क धान रोप कर ग्रामीणों ने जताया विरोध। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा प्रखण्ड के अतरबेल-जाले रोड में कीचड़ व फिसलन भरी पानिशल्ला भवानीपुर सड़क पर आवागमन प्रभावित होता देख आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को पानिशल्ला चौक के पास सड़क पर धान की रोपनी कर विरोध जताया। ग्रामीण प्रशासन, विधायक एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के अनुसार सवेरे ग्रामीण धान का बिचड़ा उखाड़कर चौक पर जमा होने लगे। ग्रामीणों ने मुखिया राजकुमार देवी, लक्ष्मी साह एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को सड़क पर बुलाकर जमा किया। इसके बाद नारेबाजी शुरू हो गई।
मौके पर मौजूद मो. राशिद, मो. भोलू, मो. अख्तर, मो. तनवीर, अरूण महतो आदि ग्रामीणों ने बताया कि 20 वर्षों से इस सड़क पर कोई काम नहीं होने के कारण सड़क की स्थिति भयावह हो गई है। सड़क पर चल रहे कई लोग गिरकर जख्मी हो चुके हैं। इसके बाद भी बार-बार मांग करने के बावजूद स्थानीय प्रशासन, विधायक या सरकार इधर ध्यान नहीं दे रही।

Share

Leave a Reply