
शतरंज प्रतियोगियता के महिला वर्ग में पम्मी एवं पुरुष वर्ग में किशन को प्रथम स्थान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में आरके कॉलेज मधुबनी की पम्मी कुमारी और पुरुष वर्ग में एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय के किशन कुमार ने खिताब पर कब्जा जमा लिया।
लगातार छह चक्र के प्रदर्शन के आधार पर रविवार को चयनकर्ताओं द्वारा तैयार की गई मेधा सूची के अनुसार महिलाओं की श्रेणी में आरके कॉलेज मधुबनी की पम्मी कुमारी को पहला, एमके कॉलेज लहेरियासराय की मेघा स्वाति को दूसरा, डब्ल्यूआईटी की कुमारी अक्षिता को तीसरा, एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा की काजल कुमारी को चौथा, सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा की ज्योति प्रकाश बसु को पांचवा व मारवाड़ी कॉलेज दरभंगा की ज्योत्सना गिरी को छठे स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।
इसी तरह पुरुषों की टीम में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय के किशन कुमार को पहला, केएस कॉलेज लहरियासराय के विकास कुमार साहनी को दूसरा, सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा के अंगराज कुमार शर्मा को तीसरा, केएस कॉलेज लहरियासराय के अभिषेक कुमार को चौथा, जीडी कॉलेज बेगूसराय के कमल कुमार को पांचवा एवं सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा के शिवेंद्र कुमार को छठा स्थान हासिल हुआ। पुरुषों की श्रेणी में जेएन कॉलेज मधुबनी के मयंक कुमार को सातवें एवं सीएम कॉलेज दरभंगा के मोहम्मद असलम को आठवें स्थान के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार से पुरस्कार से नवाजा गया। सभी प्रतिभागियों को महापौर वैजयंती देवी खेड़यिा के हाथों प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक एमएलएसएम कालेज के डॉ आमोद शंकर झा, मिल्लत कॉलेज दरभंगा की डॉक्टर सुनीता झा एवं आर एन कॉलेज पंडौल के एम आई खान को भी सम्मानित किया गया।

