
एससी एसटी एक्ट केलिए अध्यादेश के विरोध में 9 अगस्त को आहूत बन्द का दरभंगा में भी समर्थन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एससी एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में जाकर सरकार द्वारा अध्यादेश लाना सवर्णो के साथ साथ ओबीसी एवं अल्पसंख्यक समुदाय के बड़ा घातक कदम है। इसका पुरजोर विरोध करना होगा और अपनी एकता तथा ताकत का परिचय सरकार के सामने देना होगा। इसके लिए आहूत 9 अगस्त के भारत बन्द को सफल बनाना होगा और दरभंगा में सभी सवर्ण समाज के प्रतिनिधि इस बन्द को सफल बनाएंगे।
उपरोक्त बातें ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने सोमवार को गोविंदपुर स्थित रामजानकी मंदिर में इस मुद्दे पर आयोजित एक बैठक के दौरान कही। श्री चौधरी ने कहा कि अब समय बदल चुका है और असल मे उपेक्षित तो अब सवर्ण समाज के लोग महसूस कर रहे हैं। सभी राजनीतिक दल सवर्णो की राजनीतिक हत्या करने में लगे हैं। सरकार ने इस कदम के तहत सामाजिक रूप से भी अब सवर्णो की हत्या करने का पूरा मन बना लिया है। इसे हर हाल में इसे लागू करने से रोकना होगा। और आगामी नौ अगस्त को इसका परिणाम भी दिखेगा।
बैठक में श्री चौधरी के अलावा ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के जिला सचिव गौतम मिश्र, ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के जिला सचिव संजीत ठाकुर, क्षत्रिय महासभा दरभंगा के जिला उपाध्यक्ष नवनीत कुमार उर्फ बिजली सिंह, प्रभात प्रखर, मृत्युंजय झा, आशुतोष झा, देव कुमार झा, डॉ0 आनन्द प्रकाश झा, मुरारी चौधरी, अमित झा, मुचकुन्द झा, हिमांशु मिश्रा, रत्नेश चौधरी, छोटू सिंह, मुकुंद चौधरी, फूलबाबू टेकटरिया, सियाराम मिश्र, उमेश चौधरी, पप्पू चौधरी, धर्मेंद्र मिश्र, निखिल आशा, सुनील मिश्र, रामबाबू चौधरी, रणजीत झा उर्फ गगन जी, मो0 कामरान फारुखी, श्यामसुंदर झा, बबलू चौधरी, देवेंद्र झा, अमर यादव आदि ने भी अपने विचार रखे।

