Home मुख्य सात निश्चय के तहत चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 7, 2018

सात निश्चय के तहत चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सात निश्चय के तहत चल रही सभी तरह की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने समाहरणालय में इन योजनाओं के प्रगति की मासिक समीक्षात्मक बैठक में दिए। युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने एवं उच्चतर शिक्षा में मदद के लिए चलाए जा रहे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल कुशल युवा कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के अधिकारियों को निर्देश दिया की व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक युवाओं को इन योजनाओं से लाभान्वित करावे।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले लोन इन पर भी विशेष रूप से फोकस करने को कहा गया। डी आर सी सी के प्रतिनिधि ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा की गई नई व्यवस्था वित्तीय निगम के माध्यम से 153 आवेदकों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्वीकृत किया गया है और 118 के साथ एग्रीमेंट भी हो गया है जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी अधिकारी के स्तर पर कोई भी आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए पूर्व में जिन आवेदकों का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बैंक से स्वीकृत है उन आवेदकों से स्वघोषणा लेकर उसे वित्त निगम में ट्रांसफर करते हुए वित्त निगम के माध्यम से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के स्वीकृति की कार्यवाही की जाए। बैठक में यह बात सामने आई कि पूर्व के प्रणाली के तहत बैंकों के द्वारा 745 आवेदनों को स्वीकृत किया गया था उसमें से 460 आवेदकों को ही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मिला। डीआरसीसी के सहायक प्रबंधक से कहा गया कि शेष बचे हुए 285 आवेदनों का भी बैंक अथवा वित्त निगम के माध्यम से जल्दी निष्पादन कराएं।
स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत अब तक 6008 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 5753 निष्पादित हुए। इस योजना के अंतर्गत जुलाई महीने में 363 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से कहा कि जो शेष बचे हुए आवेदन है उसे भी विभाग से बात कर जल्दी स्वीकृत करावे। स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम के प्राप्त आवेदन एवं निष्पादन में अंतर रहने पर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से स्पष्टीकरण भी देने को कहा।
कुशल युवा कार्यक्रम के तहत अब तक 13301 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 12734 स्वीकृत हुए। इस योजना में भी जो गैप पाए गए उसे जल्दी समाप्त करने को कहा गया। कुशल युवा कार्यक्रम से संबंधित अधिकारी ने बताया कि जिला में 40 कौशल विकास केंद्र कार्यरत हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन केंद्रों पर सरकार के द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप ही इच्छुक आवेदकों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जाए।जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में 11,12 एवं 13 अगस्त को रोजगार मेला लगेगा। श्रम विभाग के द्वारा आयोजित इस मेला में 72 कंपनियां भाग लेंगी। जिलाधिकारी ने व्यापक प्रचार-प्रसार कर इस मेला से प्रमंडल के युवाओं को लाभान्वित कराने का निर्देश श्रम विभाग के संबंधित अधिकारी को दिया।
बैठक में हर घर नल का जल, पक्की नाली गली एवं शौचालय निर्माण अभियान के प्रगति की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विशेष ध्यान देकर इन योजनाओं की गति को और तेज करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान दें। समीक्षा में यह बात सामने आई कि जिला में अभी भी 3 लाख शौचालय का निर्माण किया जाना है । इस लक्ष्य को दिसंबर 2018 तक हर हालत में पूरा करना है जिससे कि 2018 तक जिला खुले में शौच मुक्त बन सके । जीविका के द्वारा पचास हजार शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने डीपीएम जीविका को निर्देश दिया कि की जहां पर गड्ढे खुद गए हैं वहां जल्दी शौचालय बनवा लें। जिन लोगों का शौचालय बन जाए उस का जियो टैगिंग कर प्रोत्साहन राशि के भुगतान को भी प्राथमिकता देने को कहा गया। बैठक में सहायक समाहर्ता विवेक रंजन, नगर आयुक्त समेत सात निश्चय की योजनाओं से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply