
9 अगस्त की बन्दी को लेकर सवर्ण सेना का प्रचार रथ रवाना, बुधवार को निकलेगा बाइक जुलूस। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अखिल भारतीय सवर्ण सेना के द्वारा मंगलवार को धरना स्थल पर प्रदर्शन किया गया जिसमें स्वर्ण सेना के द्वारा एससी एसटी एक्ट के विरुद्ध लहेरियासराय के धरना स्थल के निकट से मंगलवार को प्रचार रथ रवाना किया गया । एससी एसटी एक्ट के विरुद्ध अखिल भारतीय सवर्ण सेना के लोगों ने विचार विमर्श किया। और आगामी 9 अगस्त को अगस्त क्रांति के रूप में संपूर्ण देश के बंदी के समर्थन में अखिल भारतीय सवर्ण सेना भारत बन्द के समर्थन का आह्वान किया । बंद को सफल बनाने में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को लेकर अपील की । अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर काला कानून के विरोध में संपूर्ण भारत बंद रहेगा अखिल भारतीय सवर्ण सेना की ओर से भी बड़ी से बड़ी संख्या में काला कानून के विरोध में भाग लेंगे और बंद को सफल बनाएंगे । वही बुधवार को लहेरियासराय के धरना स्थल से एक विशाल मोटरसाइकिल जुलूस निकाली जाएगी। जिसमें दो सौ से अधिक मोटरसाइकिल सवार भाग लेंगे जो लहेरियासराय, बाकरगंज, दारू भट्टी चौक, नाका 6 ,कोतवाली चौक, मिर्जापुर चौक, आयकऱ चौक होते हुए दरभंगा स्टेशन रोड होते हुए लहेरियासराय धरना स्थल पर एक सभा आयोजित की जाएगी जिसमें भारत बंद को सफल बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी एससी-एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद को सफल बनाने का आवाहन किया जाएगा। कार्यक्रम में ,प्रभात प्रखर , हिमांशु मिश्रा , मुचकुंद झा, मोनू झा , राकेश सिंह, रत्नेश चौधरी, नवनीत सिंह, रणधीर सिंह चौहान ,अवनीश चौधरी, नीरज मल्लिक, पुरषोत्तम राठौर, डॉ आनंद प्रकाश झा , ,रोहित झा ,श्याम पाठक ,राघव राय एवं विकास झा , आशुतोष झा,राहुल चौधरी,राजेश चौधरी,लड्डू, अंकुर चौधरी, प्रभात शांडिल्य, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

