
बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मुखिया के भाई सहित दो को मारी गोली। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को अपराधियों ने दरभंगा में एकबार फिर दिनदहाड़े गोलीबारी कर दुःसाहस का खुला परिचय दिया है। भूमि विवाद में मुखिया के भाई सहित दो को गोली मार दी गई जिसे ईलाज के लिए स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। घायल को होश आने के बाद पुलिस को ठोस जानकारी मिलने की उम्मीद है। घटना शोभन एकमी बाईपास के
किनारे मिट्टी भराई के दौरान हुई है। जलवारा पंचायत के मुखिया मो. फैजान के भाई मो. इरफान और उनके साले मो. जिसान को गोली मारी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आधे दर्जन अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे जिन्होंने गोलीबारी की। इरफान की हालत नाजुक रहने के करण इसे पटना रेफर किया गया है. दूसरे घायल का ईलाज शिवधारा के निजी अस्पताल में चल रहा है।

