
एससी-एसटी एक्ट के विरूद्ध बन्दी की पूर्व संध्या पर सवर्ण सेना का बाइक जुलुस। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ अखिल भारतीय सवर्ण सेना की ओर से बुधवार को पोलो मैदान स्थित धरना स्थल से मोटरसाईकिल जुलुस निकाली गया। साथ ही गुरूवार 9 अगस्त को भारत बंद की अपील की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से एससी-एसटी एक्ट लाया गया है, वह काला कानून के बराबर है। बाइक रैली बाकरगंज, दारूभट्टी चौक, मिर्जापुर, आयकर चौराहा, स्टेशन रोड, दोनार सहित जिले के कई स्थानों पर बाईक रैली के माध्यम से अगस्त क्रांति दिवस को स्मरण करते हुए इसे काला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया। इस कार्यक्रम में नवनीत कुमार सिंह, फुलबाबू टेकटरिया, माधव झा, गौतम मिश्रा, आनंद प्रकाश झा, प्रभात कुमार, रीता सिंह, रत्नेश चौधरी, मोनू झा, उदय शंकर चौधरी, अजीत ठाकुर, रणधीर सिंह चौहान, पुरूषोत्तम राठौर, बिट्टू झा, नीरज मल्लिक, राजीव सिन्हा, रोहित झा, राजीव तिवारी, राघव राय, श्याम पाठक, प्रेम कुमार, राहुल ठाकुर, संतोष सिंह सहित सैकड़ों लोग बाइक जुलुस में शामिल थे।

