Home मुख्य घनश्यामपुर में सात निश्चय योजनाओं का डीएम ने किया निरीक्षण। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 9, 2018

घनश्यामपुर में सात निश्चय योजनाओं का डीएम ने किया निरीक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: घनश्यामपुर प्रखंड के गोनौंन पंचायत में सात निश्चय की चल रही योजनाओं का निरीक्षण जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने किया. हर घर नल का जल के तहत बन रहे जलमिनार का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि वार्ड की जनसंख्या एवं जरूरत के अनुरूप जल मीनारों की अधिकतम ऊंचाई 25 फीट तक बढ़ाई जाय. जिससे कि दूर स्थित घरों तक भी पानी सही ढंग से पहुंच सके. जिलाधिकारी ने लोगों से अनुरोध किया कि नल का जल के तहत उपलब्ध कराए गए जल को का सदुपयोग करें इसे बेवजह बर्बाद ना करें. देथुआ महादलित टोला में उन्होंने आम जनों के साथ संवाद भी किया एवं उनकी समस्याओं को जाना. जिलाधिकारी ने सभी लोगों को अपने घर में शौचालय बनवाने एवं उसके नियमित प्रयोग करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए 12000 की प्रोत्साहन राशि देती है. जैसे ही शौचालय बन जाएगा लोगों के खाते में राशि भेज दी जाएगी. पूर्व में शौचालय बना चुके जिन लोगों को अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है उन्हें1 सप्ताह के अंदर उनके प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया.

Share

Leave a Reply