Home मुख्य दरभंगा में अपराधी लगातार बढ़े हौसले का दे रहे परिचय, शहर में युवक की गोली मारकर हत्या। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 9, 2018

दरभंगा में अपराधी लगातार बढ़े हौसले का दे रहे परिचय, शहर में युवक की गोली मारकर हत्या। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा में अपराधी लगातार बढ़े हौसले का परिचय देकर पुलिस केलिए बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। बुधवार को जहां शोभन एकमी रोड ने दिन दहाड़े दो लोगो को गोली मार दी गयी वहीं बीती गुरुवार की रात लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर में रात करीब 10 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी हरिश्चंद्र महतो के पुत्र अजय महतो (27) के रूप में की गई है। गोली सिर में मारी गई है।
गोली मारने वाले की पहचान नहीं हो पायी है। अजय को गोली लगने के बाद डीएमसीएच लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। रेफर किए जाने के बाद अजय को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने कहा कि आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

Share

Leave a Reply