Home मुख्य 35 महिलाओं को मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सर्टिफिकेट का वितरण। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 10, 2018

35 महिलाओं को मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सर्टिफिकेट का वितरण। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: शुक्रवार को बहादुरपुर स्थित सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा में 35 महिलाओं को निशुल्क मशरूम उत्पादन में प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र का वितरण कृषि विज्ञान दरभंगा केंद्र के वैज्ञानिक डॉ ए.पी. राकेश एवं अग्रणीय जिला प्रबंधक एवं आरसेटी की अध्यक्षता में सर्टिफिकेट वितरण किया गया ।
संस्थान में इस अवसर पर एम आर एम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार झा का मिथिला परंपरा मैं पाग चादर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अजय कुमार ने बताया कि मशरूम उत्पादन हेतु सभी विधा का प्रशिक्षण यहां दिया जाता है तथा कौशल विकास व महिला सशक्तिकरण सभी विषय पर प्रशिक्षण दिया जाता है इस समारोह में वित्तीय साक्षरता पदाधिकारी श्री राजेंद्र पोद्दार, प्रोफेसर श्री कन्हैया चौधरी ,फैकल्टी श्री मनीष गुप्ता, गेस्ट फैकल्टी श्रीमती प्रतिभा झा, सहायक श्रवण कुमार झा ,यावर मेहंदी ,सत नारायण यादव , मणिकांत आदि मौजूद थे

Share

Leave a Reply