
प्रबंधन के छात्रों के लिए अधिक से अधिक कैम्पस सेलेक्शन का किया जाय प्रयास: कुलपति। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंध स्रातकों से उद्योग जगत की अपेक्षाएं की पृष्टभूमि में छात्रों से औद्योगिक आवश्यकता के अनुरूप कौशल से लैस होने की आवश्यकता है. कुलपति शुक्रवार को स्रातकोत्तर वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग ने एमबीए के 2018-20 बैच के सत्र आरंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य में विभाग अधिकाधिक कैम्पस सेलेक्शन की व्यवस्था करें, ताकि छात्रों को प्रबंध शिक्षार्थी के रूप में एक नयी यात्रा की शुरूआत हो सके और शैक्षणिक संसाधनों का उपयोग करने एवं उसका लाभ उठाने का संदेश भी मिले. वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों को बेहतर भविष्य की कुंजी के रूप में अपना कौशल तथा संप्रेषण कला को विकसित करें. ऐसा कर छात्र कड़ी प्रतियोगिता के दौर में भी अपने लिए बेहतर रोजगार प्राप्त करने में सक्षम होंगे. अध्यक्षीय भाषण में प्रतिकुलपति डॉ. जय गोपाल ने समय प्रबंधन की महत्ता को रेखांकित किया. वहीं विभागाध्यक्ष प्रो. एच.के सिंह ने छात्रों को नियमित जिज्ञाशु एवं अनुसाशित रहकर भविष्योंमुखी रहने का संदेश दिया. इस अवसर पर डॉ. एस.के झा, प्रो. बी.बी.एल दास ने भी अपने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिवाकर झा और कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष कुमार ने किया.

