Home मुख्य मुजफ्फरपुर एवं मधुबनी बालिका गृह कांड के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने फूँका नीतीश का पुतला। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 10, 2018

मुजफ्फरपुर एवं मधुबनी बालिका गृह कांड के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने फूँका नीतीश का पुतला। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: शुक्रवार को जन अधिकार पार्टी (लोo) के द्वारा शहर के भोगेन्द्र झा चौक पर मुजफ़्फ़रपुर एवं मधुबनी बालिका गृह कांड के विरुद्ध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। दरभंगा के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने मधुबनी बालिका गृह के बारे में आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश के करीबी के आप्त सचिव की पत्नी संचालिका हैं। इस मामले में सच उजागर करने वाले मधुबनी के वरिष्ठ पत्रकारों को धमकियां दी जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इन बातों से स्पष्ट है कि कहीं न कहीं बड़े स्तर पर मिलीभगत है जिसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मुन्ना खान ने किया जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Share

Leave a Reply