Home मुख्य डीएम-एसएसपी ने बालगृह सहित आवासीय कन्या विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 11, 2018

डीएम-एसएसपी ने बालगृह सहित आवासीय कन्या विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा : शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय, पर्यवेक्षण गृह एवं बालगृह, अनुसूचित जाति-जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सहित कई वरिष्ट अधिकारी शामिल थे। सभी जगहों पर बालिकाओं ने आवासन और शिक्षकों की कमी बताया। छात्रों के मांग पर जिलाधिकारी ने कन्या आवासीय विद्यालय में तत्काल विज्ञान के तीन शिक्षकों के पद्स्थापन का निर्देश दिया। वहीं बालगृह में डिजिटल स्मार्ट क्लासेज का भी उद्घाटन किया गया।

Share

Leave a Reply