Home मुख्य गृह सचिव के निर्देश पर जेल एवं उपकार में चला सघन छापेमारी अभियान। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 11, 2018

गृह सचिव के निर्देश पर जेल एवं उपकार में चला सघन छापेमारी अभियान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार को गृह सचिव के निर्देश पर पूरे राज्य समेत दरभंगा में भी मंडल कारा एवं बेनीपुर उपकार में सघन छापेमारी हुई। दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पूरे बिहार में एक साथ छापेमारी की गई है। इसी क्रम में दरभंगा मंडल कारा व बेनीपुर उपकारा में भी छापेमारी की गई। दरभंगा मंडल कारा में गांजा की पुड़िया व कुछ पत्रिकाएं बरामद की गई हैं। एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि अगल-बगल के सभी थानाध्यक्ष, 80 अधिकारी व 150 जवानों ने जेल में सघन छापेमारी की। इस दौरान वे सीसीटीवी से छापेमारी की निगरानी कर रहे थे। एक सप्ताह पहले जेल प्रशासन द्वारा छापेमारी के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद किया गया था। उन्होंने कुछ कि यहां की व्यवस्था से हम संतुष्ट हैं। यहां साफ-सफाई की भी अच्छी व्यवस्था है। प्रत्येक वार्ड व हॉस्पिटल का रखरखाव भी ठीक ढंग से जेल प्रशासन ने किया है। पत्रिकाओं पर कई लोगों के मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं। उसके बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है।
वहीं बेनीपुर एसडीओ प्रदीप कुमार झा एवं डीएसपी उमेश्वर चौधरी ने बेनीपुर उपकारा में छापेमारी कर कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए। उपकारा के वार्ड नम्बर 3 से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इसका सिम नरेश सहनी के नाम से है। वहीं दो वार्डों से दो चाकू तथा विभिन्न वार्डों से खैनी एवं बीड़ी बरामद की गई है। सीजर लिस्ट तैयार करने के बाद वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी जाएगी।

Share

Leave a Reply