Home मुख्य अवैध रिफलिंग के दौरान एक एक कर फटे चार सिलेंडर, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 11, 2018

अवैध रिफलिंग के दौरान एक एक कर फटे चार सिलेंडर, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार देर शाम एक बड़ी घटना होने के वाबजूद कोई हताहत होने से बच गया। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के भंडार चौक के समीप शनिवार की देर शाम एक दुकान में एक-एक कर चार गैस सिलेंडर फटने से अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। जोरदार धमाके के साथ एक- कर 4 सिलेंडर फटने पर लोगों में दहशत फैल गई। दुकान में सिलेंडर फटने के बाद आग की लपटें आसमान छूने लगीं। फायर बिग्रेड की गाड़ी के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली। बताया जाता है कि भंडार चौक पर एक दुकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही है। इसी दौरान सिलेंडर फटने से आग लग गई। सिलेंडर में आग लगती देख दुकानदार बाहर भागा। इसके बाद दुकान में रखे कई सिलेंडर फट गए। अगलगी की घटना में दुकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गयी। गनीमत रही कि अगल-बगल की कपड़ा एवं जूता-चप्पल की दुकान में आग नहीं लगी। फायर बिग्रेड की टीम ने लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

Share

Leave a Reply