
विधायक की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga

बेनीपुर : शनिवार को बेनीपुर में विधायक सुनील चौधरी ने अनुश्रवण समिति की बैठक में शिक्षा व आंगनबाड़ी केन्द्रों का खास्ताहाल उभर कर सामने आने पर सख्ती दिखाई। बैठक की अध्यक्षता विधायक सुनील चौधरी ने किया। समीक्षा के दौड़ान विधायक सबसे खराब हालत में शिक्षा एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो की स्थिति सामने आया। प्रतिनियुक्ति शिक्षकों को मुल विद्यालय में जाकर बच्चो को पढाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि प्रखंड में शिक्षकों को नेतागिरी करने क जरूरत नहीं है। सेविका के नियुक्ति में अनियमितता में जनता द्वारा अत्यधिक शिकायत को देखते हुए एसडीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारी के संबंध में विधायक ने कहा कि वरीय पदाधिकारी से बात कारवाई की जायेगी। लंबित पथ का अविलंब निर्माण शुरू करने का निर्देश अभियंताओ को दिया। लम्बे समय से जनवितरण विक्रेताओं द्वारा उपभोक्ताओं को केशमेमो नहीं देने की बात पर नाराजगी जाहिर की गई। वहीं
स्वास्थ्य को लेकर अनुमंडल अस्पताल प्रभारी डॉ0 रमेश चन्द्र झा ने सदन को अवगत कराया कि अस्पताल में डाक्टर की घोर कमी है। कुछ दवा को छोड़कर सभी दवा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई. बैठक में विधायक के अलावा सभी जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि ने भाग लिया। एस डी ओ प्रदीप कुमार झा बी डी ओ जगत नारायण मिश्रा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सी डी पी ओ आदि उपस्थित थे। वहीं बिजली विभाग, वन प्रमंडल, जिला आपूर्ति, जिला शिक्षा विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित थे।

