Home मुख्य हर हाल में लंबित कांडो के निष्पादन का लक्ष्य पूरा करें पुलिसकर्मी: एसएसपी। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 11, 2018

हर हाल में लंबित कांडो के निष्पादन का लक्ष्य पूरा करें पुलिसकर्मी: एसएसपी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने शनिवार को अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि नौकरी करना है तो लंबित कांडों का निष्पादन करना होगा। तब ही नए पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद की जा सकती है। हर हाल में कांडों के निष्पादन का लक्ष्य पूरा करने का आदेश दिया। दो गुणा केस को बढ़ा कर उन्होंने तीन गुणा स्तर पर निष्पादन करने का लक्ष्य दिया। इस कार्य में लापरवाही करने वालों को उन्होंने वेतन बंद करने की चेतावनी दी। कहा कि जो मामला बाहर से जुड़ा है उसमें टीम बनाकर एक साथ दूसरे राज्य जाए और उसे डिस्पोजल करें। समीक्षा दौरान सबसे बेहतर लंबित काडों का निष्पादन बिरौल डीएसपी दिलीप कुमार झा का पाया गया। उन्होंने लक्ष्य से दस गुणा अधिक मामले का निष्पादन किया है। इससे खुश होकर एसएसपी कुमार ने अवार्ड के डीआईजी को अनुशंसा करने की बात कही। उन्होंने सभी थानेदारों को हर हाल में चोरी की घटना को रोकने को कहा। रात्रि में जगने और चारो ओर से घेरकर चोरों को दबोचने का आदेश दिया। कहा कि जनता में स्पष्ट संदेश जाना चाहिए कि पुलिस सक्रिय है। अन्यथा कार्रवाई के लिए सभी को तैयार रहने को कहा गया। बकरीद को देखते हुए उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा । असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि कोई थाना कमजोर हो सकता है। लेकिन, जिला नहीं । यह असामाजिक तत्वों को समझना होगा। पर्व दूसरे दिन खत्म हो जाता है इसके बाद वह चैन से नहीं रह सकता है। ऐसे तत्वों का पहले से चिन्हित करने को कहा है। कहा कि जिनके पास बेनामी संपत्ति है उनका पता कर कार्रवाई करें। नियमित वाहन चे¨कग और ट्रैफिक नियम का पालन वाहन चालक शत प्रतिशत पालन करें इस दिशा में उन्होंने कार्रवाई करने को कहा। रात्रि गश्ती में किसी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने पर उन्होंने कार्रवाई करने की चेतावनी दी। फरार आरोपितों को हर हाल में गिरफ्तार करने और कुर्की जब्ती में तेजी लाने को कहा। उन्होंने ऐसे आरोपितों को पकड़ने के लिए कई टिप्स भी दिया। बताया कि सबसे पहले बड़े फरार अपराधियों के बैंक खाते को सील कर दें। ताकि, उसे पकड़ने में सहूलियत मिले। बैठक में सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, मुख्यालय पीके सिन्हा, बेनीपुर एसडीपीओ उमेश्वर चौधरी सहित सभी अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष व ओपी प्रभारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply