Home मुख्य करंट लगने से भैंस की मौत, बचाने गए मालिक हुए जख्मी। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 11, 2018

करंट लगने से भैंस की मौत, बचाने गए मालिक हुए जख्मी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत में शनिवार को करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि भैंस को बचाने गए भैंस मालिक राम प्रसाद चौपाल लाइन के चपेट में आने से जख्मी हो गए। घर के नजदीक चर रही भैंस बिजली पोल में लगे ‘स्टे तार में चल रहे करंट के चपेट में आकर छटपटाने लगी। भैंस मालिक उसे छटपटाते देखकर बचाने गया। इसमें भैंस की मौत तो तत्काल हो गई जबकि मालिक जख्मी हो गए। इस संबंध में पंचायत के मुखिया कैलाश सहनी ने बताया कि सीओ एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है।

Share

Leave a Reply