Home मुख्य रंग लायी स्थानीय लोगों की मेहनत, जगदम्बा हॉल्ट पर शुरू हुआ ट्रेन का ठहराव। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 12, 2018

रंग लायी स्थानीय लोगों की मेहनत, जगदम्बा हॉल्ट पर शुरू हुआ ट्रेन का ठहराव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सकरी-बिरौल रेलखंड के नवादा गांव के पास श्रमदान से निर्मित जगदंबा हाल्ट पर रविवार से ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया। इसके पूर्व ठहराव की मांग को लेकर रविवार को बिरौल जा रही पैसेंजर ट्रेन को जगदंबा हाल्ट निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने करीब तीन घंटे तक रोके रखा। इसके बाद मौके पहुंचे अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों ने हाजीपुर जोनल कार्यालय के रेलवे परिचालन पदाधिकारी एवं सीपीटीएम से मोबाइल पर वार्ता कराई। ठहराव की घोषणा के बाद ट्रेन को आगे बढ़ने दिया गया। बिरौल से दरभंगा लौटते वक्त पैसेंजर ट्रेन जगदंबा हाल्ट पर रुकी। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। समिति के अध्यक्ष एवं सचिव ने विधिवत रूप से फीता काटकर हाल्ट का उद्घाटन किया। उसके बाद ग्रामीणों का जुलूस गाजे बाजे के साथ हाल्ट के नजदीक से पूरे नवादा गांव का भ्रमण किया।

Share

Leave a Reply