Home मुख्य कार एवं ऑटो की भिड़त में पाँच घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 12, 2018

कार एवं ऑटो की भिड़त में पाँच घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को कार एवं टेम्पो की टक्कर में पाँच लोग घायल हो गए जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले कमतौल थानाक्षेत्र के कमतौल चौक के निकट कार एवं टेंपों की टक्कर में टेंपों सवार पांच यात्री घायल हो गए। वहीं दोनों वाहन का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने जख्मियों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही कमतौल थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। घायलों की पहचान बलहा भुसकौल निवासी पति कलेश्वर सदा (36), पत्नी पलटी देवी (28), प्रेम सदा (57), सीता देवी (46), चंदेश्वर सदाय (42) के रूप में हुई है। सभी एक टेंपो पर सवार होकर टेकटार भुईया बाबा को न्यौता देने जा रहे थे। वहां से लौटते तो घर में पूजा-पाठ करते। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों पर यात्री सवार थे। कार कमतौल की ओर से दरभंगा की ओर जा रही थी, वहीं टेंपों दरभंगा की ओर से कमतौल जा रही थी। इसी क्रम में माधोपट्टी ट्रेनिंग कॉलेज चौक पर दरभंगा की ओर जा रही खाली ट्रक को देख टेंपों चालक ने इस कदर टेंपों को ट्रक के बगल से निकाला कि पीछे से आ रहे कार से टकरा गई। कार सवारों ने अपनी गाड़ी व घटना की परवाह न कर टेंपों सवार जख्मियों की तुरंत उपचार दिलाने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से दरभंगा भेजा। कमतौल पुलिस भी जख्मियों की सुध लेने डीएमसीएच पहुंची।

Share

Leave a Reply