
बारिश से घर का छत गिरा, दबकर एक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जाले दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में 12 अगस्त की रात बारिश के समय एक घर धराशायी हो गया। इससे घर में सोए गृहस्वामी हरंगी बैठा के 69 वर्षीय पुत्र फेकन बैठा की दबकर मौत हो गई। सुबह जब लोग उसके दरवाजे की ओर गए तो घर गिरा देखा। घर के अंदर फेकन दबा हुआ था। इसके बाद उसके परिजन जुटे और फेकन को निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके परिजन की ओर से घटना की सूचना सीओ और पुलिस को दी गई। जिला पार्षद सुशीला देवी ने घर गिरने से फेकन की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पंचनामा बनाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

