Home मुख्य चोरी के आरोप में विक्षिप्त की अमानवीय पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 13, 2018

चोरी के आरोप में विक्षिप्त की अमानवीय पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार को मानवता को शर्मसार करता दरभंगा जिले का एक वीडियो वायरल हुआ हुआ जिसपर पुलिस ने संज्ञान लिया है।
वायरल वीडियो में चोरी के इल्जाम में विक्षिप्त युवक की जबरदस्त पिटाई करते दिखाया गया है। युवक को पहले हाथ पाँव बाँध कर सड़क पर घुमा घुमा कर पीटा गया। फिर खंभे से बाँध कर जी भर डंडा मारा लोगों ने। महिला को ममता की मूरत कहा जाता है। पर इस पिटाई में महिला भी बराबर की हिस्सेदार दिखाई दे रही है। दरभंगा सदर डीएसपी अनोज कुमार ने विडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि वायरल वीडियो की घटना जाले थाना इलाके की है। विडियो के आधार पर छानबीन कर कारवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
दरअसल पूरा मामला दरभंगा जिले के जाले दक्षिणी इलाके के हटिया रोड में सोमवार को घर में घुस कर 20 हजार रुपये और मोबाइल चोरी के आरोप में एक विक्षिप्त युवक की लोगों ने जम कर पिटाई करने का है। जानकारी के अनुसार एक युवक राम सोगारथ चौधरी के घर में घुस गया था। लोगों ने पहले तो उसे पकड़ कर एक खंभे से बांध दिया। उसके बाद उसकी लात -घूंसो और डंडे से पिटाई की।  पिटाई से युवक खून से लथपथ हो गया हो गया। वह जान बख्शने की गुहार लगाता रहा। आखिरकार स्थानीय लोगों ने उसे मन भर पीट कर युवक को पुलिस के  हवाले कर दिया। सदर अनोज कुमार ने वीडियो की पुष्टि पुष्टि की है। डीएसपी श्री कुमार ने कहा कि एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे मोबाईल की चोरी के इल्जाम में पिटाई किया जा रहा है जिसके बाद जाले थाना को भेजा गया युवक को सुरक्षित थाना लाया गया है। जो भी उचित कार्रवाई होगी, किया जाएगा।

Share

Leave a Reply