Home मुख्य शराब की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 13, 2018

शराब की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा पुलिस को एकबार फिर शराब की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। जिले के मब्बी ओपी स्थित तेलिया पोखर के पास पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद कर मुजफ्फरपुर जिले के एक सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, घर का मालिक सहित कई कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से चार बाइक को जब्त कर लिया। इसमें तीन स्कूटी शामिल है। गिरफ्त में आया अशोक सहनी मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाने क्षेत्र के जांता-कांटा गांव निवासी झापस सहनी का पुत्र है। शराब कारोबारी व गृहस्वामी राम सजीवन सहनी के पुत्र आनंद कुमार सहनी को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। उसके घर से पुलिस ने 550 लीटर शराब विभिन्न ब्रांड व बोतलें से बरामद की है। बताया जाता है कि शराब की बड़ी खेप मंगाने के बाद ये लोग शराब के आठ-दस कार्टन को एक साथ छोटे-छोटे पार्ट में बांध कर सप्लाई करने के जुगत में था। इसी काम को लेकर ये लोग स्कूटी बाइक लेकर वहां आया था। सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मब्बी ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने राम सजीवन सहनी के घर छापेमारी की। इसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Share

Leave a Reply