Home मुख्य बालिकागृह कांड के विरोध में एमएसयू ने निकाली नीतीश की शव यात्रा। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 13, 2018

बालिकागृह कांड के विरोध में एमएसयू ने निकाली नीतीश की शव यात्रा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मुजफ्फरपुर एवं मधुबनी बालिका गृह काण्ड का मामला तूल पकड़ते जा रहा है और अब दरभंगा में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। सोमवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन दरभंगा इकाई द्वारा मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार कांड एवं मधुबनी बालिका गृह से संबंधित कार्यशैली के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शव यात्रा निकाली जिसका नेतृत्व उज्ज्वल कुमार ने किया। दोषियों को फांसी की सजा मिलने तक चरणबद्ध आंदोलन करने की घोषणा भी की।
मधुबनी बालिका गृह की संचालिका एवं उसके पति के राजनीतिक संबंधों की जांच कर जल्दी से जल्दी कार्रवाई करने व दो मृत बालिका एवं 6 फरार बालिका पर स्पष्टीकरण देने की मांग की गई। यात्रा चट्टी चौक से आरंभ होकर लहेरियासराय टावर से लोहिया चौक एवं पोलो मैदान होते हुए आईजी कार्यालय के समक्ष पहुंची जहां इस घटना के प्रति सरकार की उदासीनता के खिला़फ जम कर हल्ला बोल किया एवं सीबीआइ के निष्पक्ष जांच होने तक मुख्यमंत्री को इस्ती़फा देने की मांग की गई। छात्र नेताओं ने कहा कि इस घटना ने पूरे विश्व में मिथिला का नाम शर्मसार किया है। राजनीतिक चाटुकार के संरक्षण के लिए सरकार इस जांच को प्रभावित करने की चाह रही है।सरकार को इस घटना के प्रति उदासीनता अब सभी के समक्ष आ गई है।

Share

Leave a Reply