Home मुख्य शिक्षक प्रशिक्षक के गुणवत्ता में विकास को लेकर मिथिला विवि एवं यूनिसेफ में हुआ करार। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 14, 2018

शिक्षक प्रशिक्षक के गुणवत्ता में विकास को लेकर मिथिला विवि एवं यूनिसेफ में हुआ करार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लनामिविवि एवं यूनीसेफ के बीच शिक्षक प्रशिक्षक गुणवत्ता में विकास को लेकर एकरार पर मंगलवार को हस्ताक्षर हो गया। कुलपति तथा यूनीसेफ के बिहार प्रधान के बीच करार पर हस्ताक्षर हुआ। कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर बल देने की जरूरत है। इसके लिए शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता का विकास करना है। इस दिशा में अधिक से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन समय की पुकार है। यह महत्वपूर्ण बात है कि इस विवि का अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था से जुड़ने का मौका मिला। हमारे शिक्षक इसका लाभ उठाते हुए अपने ज्ञान का विस्तार करेंगे। यूनीसेफ के बिहार इकाई के प्रधान ए. रहमान ने कहा कि बिहार का यह पहला विवि है जो हमारी संस्था से जुड़ रहा है। विश्व में बच्चों के सर्वांगीण विकास में कई बाधाएं हैं। उनको समुचित शिक्षा, जल प्रदूषण, कुपोषण, सृजन सुरक्षा, सामाजिक समानता, जातीय हिंसा आदि से जूझना पड़ता है। इससे निजात दिलाने के लिए यूनीसेफ अथक प्रयास कर रहा है। बच्चों की गुणवत्ता को बढ़ाना, उन्हें विद्यालय में रोके रखना एवं सामाजिक सुरक्षा देने की जरूरत है।

Share

Leave a Reply