Home मुख्य बाढ़ के पानी मे डूबकर दस वर्षीय बालक की मौत, गाँव मे पसरा मातम। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 15, 2018

बाढ़ के पानी मे डूबकर दस वर्षीय बालक की मौत, गाँव मे पसरा मातम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर प्रखण्ड से एक दस वर्षीय बालक के बाढ़ के पानी मे डूबने की दुखद खबर प्राप्त हुई है। प्रखण्ड के बूढ़ेव इनायतपुर पंचायत के कुमरौल गाँव में बुधवार को घटना घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव के मो0 मजीद का दस वर्षीय पुत्र मो0 दिलशाद कमला नदी के पश्चिमी तटबन्ध से फिसल कर गढ्ढे में गिर गया। गढ्ढे में बाढ़ का पानी भरा हुआ था जिसमे डूबने से उसकी मौत हो गयी।

Share

Leave a Reply