Home मुख्य घोषणा के बाद भी हॉल्ट पर नही रुक रही ट्रेन, स्थानीय लोगों ने शुरू किया आंदोलन। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 15, 2018

घोषणा के बाद भी हॉल्ट पर नही रुक रही ट्रेन, स्थानीय लोगों ने शुरू किया आंदोलन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रेलवे पर वादाखिलाफी का आरोप लगा कर स्थानीय लोगों ने बिरौल-सकरी रेलखंड पर नवनिर्मित जगदम्बा हॉल्ट पर ट्रेन को रोक कर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया। लोगो का आरोप है कि जनसहयोग से बने जगदम्बा हॉल्ट पर ट्रेनों के ठहराव की घोषणा के बाद दो दिन ट्रेनें रुकी। पर पुनः फिर ट्रेनों का रुकना बन्द हो गया। और अब जबतक लिखित पत्र नही मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।
दरअसल, 12 अगस्त को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरनगर स्टेशन से दरभंगा स्टेशन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे। इधर जगदम्बा हॉल्ट पर ट्रेन की ठहराव को लेकर ग्रामीणों ने उसी ट्रेन का चक्का जाम कर रखा था, जिस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रेल मंत्री रवाना करने वाले थे।
जब यह बात समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारियों को पता चली तो उन्होंने टेलीफोनिक वार्ता कर ट्रेन का ठहराव का आश्वासन दिया और 12 तारीख से 13 तारीख तक रेल का ठहराव जगदंबा हॉल्ट पर हुआ, लेकिन मंगलवार से कोई भी ट्रेन इस हॉल्ट पर नहीं रोकी गई। जिसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए। और इसके बाद दर्जनों गांव के लोग जगदंबा हॉल्ट पर जमा होकर हॉल्ट पर सवारी गाड़ी का चक्का जाम कर आंदोलन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने दोपहर दो बजे से चक्का जाम कर रखा है। आंदोलनकारी राम कुमार झा ने कहा कि इस बार जब तक रेल विभाग के अधिकारियों द्वारा लिखित नहीं मिलता है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

Share

Leave a Reply