
सुशासन सरकार में महिलाओं को मिला उनका वाजिब हक: मंत्री। Voice of Darbhanga
दरभंगा: सुशासन की सरकार में बिहार में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। महिला आरक्षण को पूरी तरह अमल में लाया गया और महिलाओं को उनका वाजिब हक दिलाया गया।
उपरोक्त बातें बुधवार को लहेरियासराय के पोलो मैदान में झंडोत्तोलन के उपरांत अपने संबोधन में राज्य के भवन निर्माण मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन राज में सभी वर्गों केलिए काम हुआ है। सात निश्चय योजना द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जा रहता है। कुशल युवा कार्यक्रम के माध्यम युवाओं को रोजगार केलिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से छात्रों के भविष्य निर्माण में धन की कमी को दूर करने का प्रयास किया गया है। बिजली गाँव गाँव तक पहुँची है। हर हर नल का जल, पक्की नाली और पक्की सड़क, शौचालय का लाभ समाज के अंतिम पँक्ति तक खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है।
झंडोतोलन के दौरान दरभंगा के कमिश्नर, डीएम, आईजी, एसएसपी आदि सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।


