
शहीद की श्रद्धांजलि सभा मे उमड़ पड़े लोग। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हाल ही में गत बारह अगस्त को मनीगाछी के दहोड़ा गाँव मे अपनी माँ को करेंट से बचाने में मृत्यु को प्राप्त कर लेने वाले वीर जवाव शहीद प्रभात यादव की याद में 15 अगस्त की संध्या एक श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा का आयोजन शाम 6 बजे शहीद प्रभात कुमार यादव के आत्मा के शांति हेतु वारियर्स वेब स्टूडेंट क्लब एवं समस्त दहौड़ा सकरी ग्राम निवासी द्वारा किया गया। जिसमे समस्त ग्रामीण के साथ क्लब के सभी सदस्य ने शहीद के आत्मा की शांति हेतु मोमबत्ती जला कर शांति जुलूस निकाला। ब्रह्मपुर पंचायत के वर्तमान मुखिया गणेश मंडल जी के द्वारा शहीद के प्रतिमा पे माल्यार्पण किया गया और उनके (शहीद) सभी साथियों के द्वारा पुष्प अर्पित कर उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया।

