
आजादी के बाद अटल जी ही ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिन्हें मिथिला से सबसे ज्यादा प्रेम रहा: उदय। Voice of Darbhanga

दरभंगा: देश के पूर्व प्रधानमंत्री युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी ही देश के एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हुए हैं जिन्हें मिथिला से सबसे ज्यादा प्रेम रहा। उन्ही के प्रयास से मैथिली को अष्टम अनुसूची में स्थान मिला। जब 1934 के भूकम्प में भपटियाही पुल टूट गया तो मिथिला का भू भाग टूट गया था। श्री वाजपेयी की देन ही है कि पुल बना और मिथिला फिर से जुड़ा।
उक्त बातें ऑल बिहार ब्राह्मण फेडेरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने श्री वाजपेयी के चिंताजनक हालत की खबरों पर प्रार्थना के दौरान अपने आवास पर कहीं। उन्होंने का कि श्री वाजपेयी एक अदभुत व्यक्तित्व के स्वामी किसी भी दलगत राजनीति से ऊपर देश के नेता के रूप में जाने जाते हैं। तभी आज उनके लिए पूरे देश ही नही दुनिया भर में दुआएं शुरू हो गयी हैं। उनके जैसा युगपुरुष निकट भविष्य में मिलना मुश्किल है। दुनिया का हर नेता अटल जी जैसा नेता बनने का सपना देखता है जिसका आदर पक्ष विपक्ष सभी करते हैं। हम सभी उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ केलिए प्रार्थना कर रहे हैं।

