
Home मुख्य पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर सात दिनों का राजकीय शोक, शुक्रवार को बन्द रहेंगे सभी कार्यालय। Voice of Darbhanga
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर सात दिनों का राजकीय शोक, शुक्रवार को बन्द रहेंगे सभी कार्यालय। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार राज्य के विशेष सचिव उपेंद्र नाथ पांडेय ने बिहार सरकार द्वारा 16 से 22 अगस्त तक राजकीय शोक की घोषणा की है। साथ ही 17 अगस्त शुक्रवार को सभी कार्यालयों में अवकाश की घोषणा की है। राजकीय शोक के दौरान जिन भवनों पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज लगा रहता, सभी ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आदि नही होंगे। इस आशय का पत्र सभी संबंधित विभागों को भेज दिया गया है।

