Home मुख्य अटल सेना ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 17, 2018

अटल सेना ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अटल सेना दरभंगा जिला द्वारा चट्टी चौक दुर्गामंदिर परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जिला अध्यक्ष आशुतोष झा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई और उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष झा ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद मिथिलांचल और मैथली भाषा के लिए जो ऐतिहासिक कदम उठाया था जो मील का पत्थर बन गया। अटल सेना की प्रदेश महामंत्री अर्चना झा ने अपने संबोधन में स्व0 वाजपेयी को युगपुरुष बताते हुए कहा कि मिथिलांचल से उनका विशेष जुड़ाव था। पूरे देश के साथ साथ मिथिला वासियों के हृदय में उनका विशेष स्थान हमेशा रहेगा। कार्यक्रम में अमित झा, मुकुंद चौधरी, गौतम मिश्रा, अर्पणा झा, उदय शंकर चौधरी, पप्पू चौधरी, देव कृष्ण झा, आनन्द प्रकाश झा, चंदन कुमार, गोपाल कुमार, अभिजीत कुमार, नंदन चौधरी, राहुल ठाकुर, अभिषेक कुमार, सुभाष कुमार सिंह, रामशंकर सिंह अवधेश मिश्रा, रिंकू मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किये।

Share

Leave a Reply