
मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है आदर्श गाँव, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा का एक ऐसा गाँव जो ऐतिहासिक होते हुए भी आज भी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित नजर आता है। बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत बाबा नागार्जुन का पैतृक गाँव तरौनी आज भी किसी विकास की रौशनी से कोसो दूर नजर आता है। इसी को लेकर ब्रह्म विलीन शांति फाउंडेशन की अध्यक्षा वंदना मिश्रा के नेतृत्व में गाँव की दर्जनों महिलाओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।
इस संबंध में श्रीमती मिश्रा ने बताया कि गाँव ने न ही व्यवस्थित तरीके से बिजली की व्यवस्था है, न सड़क, न स्वास्थ केंद्र और न ही जल निकासी की व्यवस्था है। बिजली है तो उसके तार लकड़ी के खम्भों के सहारे झूल रहा है। इस कारण अक्सर तार टूट जाने से हफ्ते भर से ज्यादा बिजली गायब रहती है। बिजली बिल में मनमानी से लोग अलग परेशान है।
ज्ञात हो कि 1986 में तत्कालीन डीएम अमित खरे ने तरौनी को आदर्श गाँव घोषित किया तथा 2004 में राबड़ी देवी मुख्यमंत्री काल मे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी द्वारा प्रखण्ड निर्माण का भी प्रयास किया गया था। वाबजूद इनसब के, गाँव आजतक विकास से कोसो दूर है।
ज्ञापन सौंपने आये प्रतिनिधि मंडल में सुभाष झा, बेबी देवी आदि सहित कई महिलाएं भी शामिल थी।

