
हॉल्ट पर ट्रेन नही रुकने के विरुद्ध आंदोलन के बाद अब अनशन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रेल प्रशाशन द्वारा आमजनों से समझौता के तहत श्रमदान व जनसहयोग से अधिसंख्य यात्री सुविधा हेतु नवादा, बेनीपुर में माँ जगदम्बा हॉल्ट मिथिला का निर्माण कराया गया उसके बाद बीते 12 अगस्त को जोनल रेल प्रशाशन द्वारा सरकारी मोबाइल से आमजनों व स्थानीय प्रसासन के समक्ष माँ जगदम्बा हॉल्ट पर गाड़ी ठहराव एवं उद्घाटन की उद्घोषणा किया गया।
जिसके पश्चात बीते 14 अगस्त तक सभी गाड़ियों का हॉल्ट पर ठहराव हुआ जिसका आम यात्री को लाभ भी मिला। किन्तु पुनः 15 अगस्त से परिचालन स्थगित हो जाने पर रेल प्रशाशन व स्थानीय प्रशाशन को सूचित कर संघर्ष समिति के सदस्य व जनप्रतिनिधिगण आमरण अनशन पर 15 अगस्त के सुबह 9 बजे से बैठे हैं।
15 अगस्त को ही सैकड़ों लोगों ने अनशनकारियों के समर्थन में दिन के 12:30 से रेल-परिचालन बंद कर प्रदर्शन किया जिसे हमारे वॉइस ऑफ दरभंगा ने प्रशासनिक अधिकारियों तक भी पहुंचाया। उसी रात के साढ़े बारह बजे स्थानीय प्रशाशन व रेल प्रशाशन द्वारा लिखित माँग पत्र निष्पादनोपरन्त परिचालन बहाल हुआ।
साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर के संयुक्त हस्ताक्षर से जिला पदाधिकारी के माध्यम से यहां गाड़ी ठहराव हेतु सहमति पत्र निर्गत किया गया है। स्थानीय प्रशाशन ने बताया है कि ठहराव हेतु वे प्रयासरत हैं इसलिए जरूर ठहराव होगा।
इधर अनशन पर बैठ चुके लोगों ने कहा कि ठहराव होने तक अनशन इसी प्रकार चलता रहेगा। अनशन पर माधव झा आजाद, नवी हशन कारी, राम कुमार झा बबलू, राहुल कुमार झा, रामकृष्ण झा, अशोक कुमार झा, विद्यानंद झा बैठे है। साथ ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इनके समर्थन में बैठे हैं।

