Home मुख्य नदी की तेज धार में बहकर डूबने से युवक की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 17, 2018

नदी की तेज धार में बहकर डूबने से युवक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शुक्रवार को जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरहुलिया गांव में स्नान करने गये युवक मो. राशिद का पुत्र मो. मुशर्रफ (18 वर्ष) की मौत डूबने से हो गयी। वह नदी की तेज धार में बह गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद एनडीआरएफ की टीम ने युवक का शव नदी से बाहर निकाल लिया। बागमती नदी में उफान आने से अरई धार में पानी की रफ्तार तेज थी।
सीओ प्रवीण कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता, ए के दुबे, मुखिया ममता देवी, पूर्व मुखिया डोमू पासवान, महेश दुबे, अशोक राम सहित बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण युवक की खोज में जुटे थे। बताया गया है कि गांव का तीन युवक अरई नदी की धार में स्नान करने गया था। इसी बीच धार के तेज रफ्तार में मुशर्रफ बहने लगा। जिसे बचाने की कोशिश उसके दोनों साथियों ने की। लेकिन उसे पानी में डूबा देख दोनों बाहर आ गए। गांव में जाकर हल्ला शुरू किया। युवक की डूबने की जानकारी मिलते ही लोगों ने उसे ढूंढने की प्रक्रिया शुरु कर दी थी।

Share

Leave a Reply