Home मुख्य नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर आमसभा रद्द कर पर्दे के पीछे सेविका बहाली का लगाया आरोप। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - August 17, 2018

नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर आमसभा रद्द कर पर्दे के पीछे सेविका बहाली का लगाया आरोप। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के हायाघाट प्रखण्ड पंचायत मल्हीपट्टी उत्तरी वार्ड संख्या तीन में आंगनबाड़ी सेविका की बहाली में धाँधली के सम्बंध में जिलाधिकारी को आवेदन दिया गया है। आवेदिका उक्त पंचायत के अब्दुल्लापुर निवासी शोएब खान की पत्नी नुजहत खानम ने बताया कि सेविका पद केलिए उन्होंने बाल विकास परियोजना कार्यालय हायाघाट में आवेदन दिया था। जिसके बाद 08-06-18 शुक्रवार को जफी अहमद के दरवाजा पर आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में हो-हल्ला होने के कारण पर्यवेक्षिका ने आमसभा को रद्द कर दिया। साथ ही घोषणा की यह बहाली अगली तिथि निर्धारित कर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के समक्ष होगी। जब आवेदिका 27-06-18 को अगली तिथि की जानकारी लेने कार्यालय पहुँची तो पता चला कि चयन हो चुका है। आवेदिका नुजहत खानम ने बताया कि वार्ड 3 सामान्य मुस्लिम बहुसंख्य वार्ड है जिसमे इस वर्ग की संख्या 375 है। फिर भी इस वार्ड में महादलित की बहाली कर दी गयी जबकि इस वर्ग की संख्या मात्र 65 है। जबकि आईसीडीएस का स्पष्ट नियम है कि संख्या बहुल वर्ग से सेविका की बहाली करनी है। इससे साफ है कि उक्त बहाली निजी स्वार्थ केलिए सारे नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए की गयी है। अतः इसके गम्भीर जाँच कर कारवाई की माँग की है।

Share

Leave a Reply