Home मुख्य कर्तव्य में लापरवाही के कारण दो थानाध्यक्षों पर एसएसपी ने की कारवाई। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 18, 2018

कर्तव्य में लापरवाही के कारण दो थानाध्यक्षों पर एसएसपी ने की कारवाई। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने में एसएसपी मनोज कुमार कोई कमी नही छोड़ना चाहते हैं। इसी के तहत कार्य मे लापरवाही अधिकारियों पर कारवाई भी की जा रही है। शनिवार को डीआइजी से पुर्वानुमति लेकर कार्रवाई की गई है। सिमरी थाने के एसएचओ सत्येन्द्र गुप्ता को जेएसआई बनाकर बहेड़ा भेजने का आदेश दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति के होंडा सिटी कार को एक महीना तक जब्त रखा गया पर न तो फाइन लेने का निर्णय हुआ और न ही एफआइआर दर्ज की गई। सत्येन्द्र गुप्ता की जगह बहेड़ा थाने के पंकज कुमार झा को सिमरी की कमान दी गई है।
इसी प्रकार बिशनपुर थाने के विपिन कुमार को बिरौल थाने भेज दिया गया है. उनकी जगह ईश्वर बैठा को एसएचओ बनाया गया है। वे कमतौल थाने से लाए गए हैं। बिशनपुर थाना क्षेत्र में चोरी की तीन घटनाएं हुई पर कार्रवाई नहीं हुई थी. एसएसपी ने कहा कि लोगों की अपेक्षा और विभाग की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने वालों को जिम्मेदारी का अहसास कराया जाता रहेगा।

Share

Leave a Reply