
नागरिकों का जीवन स्तर उच्च बनाने केलिए हैं सरकार की सात निश्चय योजना: आयुक्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नागरिकों का जीवन स्तर उच्च करने केलिए सरकार द्वारा सात निश्चय योजना चलायी जा रही हैं। गुणवत्ता के साथ इन योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा के अंदर कराया जाय। शनिवार को आयुक्त कार्यालय के सभागार में प्रमंडल स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक करते हुए आयुक्त मयंक बरबड़े ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को प्रमंडल के सभी जिले समय सीमा एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप क्रियान्वित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली से लेकर विकास, अतिक्रमण वाद, लोक शिकायत निवारण, भू अर्जन समेत सभी मामलों में पूरी गंभीरता से काम किए जाएं। उन्होंने आंतरिक संसाधन की समीक्षा में प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कर वसूली पूरी करने का निर्देश दिया। वाणिज्य कर विभाग का वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए पूरे प्रमंडल का लक्ष्य रु 62944 लाख है। कार्ययोजना बनाकर इस की वसूली के लिए करने को कहा।
खनन विभाग को निर्देश दिया गया कि ईट भट्ठा से वसूली पर विशेष ध्यान दें। जिन भट्ठों के यहां राजस्व का भुगतान लंबित हो उन पर र्सिटफिकेट केस किया जाय। पूरे प्रमंडल में बिजली विभाग के लिए सरकार द्वारा साल भर के लिये निर्धारित लक्ष्य 85824 लाख रूपय था। जिसके विरुद्ध जुलाई महीने तक 19510 लाख रुपए की वसूली हुई है । प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभी जिलों में विद्युत कनेक्शन में शत-प्रतिशत मीटर लगाएं एवं मीटर रीडिंग के अनुरूप बिजली बिल की वसूली करें। इससे राजस्व में वृद्धि होगी।
बिजली बिल के बड़े बकाएदारों का विद्युत कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई करे। आयुक्त ने वित्तीय वर्ष के प्रथम चार महीने में हुए राजस्व वसूली पर संतोष व्यक्त किया एवं बचे हुए महीने में अधिकतम राजस्व वसूली के लिये और मेहनत करने को कहा। वन विभाग को निर्देश दिया गया कि कृषि वानिकी के अंतर्गत जिला में पौधारोपण एवं वनाच्छादन अभियान पर विशेष ध्यान दें। पौधा रोपने के बाद वह संरक्षित रहे इस की भी मुक्कमल व्यवस्था करें।

