Home मुख्य जर्जर होकर जानलेवा बन चुकी है शहर के चट्टीचौक रेलवे गुमटी से कबिलपुर तक की मुख्य सड़क। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - August 18, 2018

जर्जर होकर जानलेवा बन चुकी है शहर के चट्टीचौक रेलवे गुमटी से कबिलपुर तक की मुख्य सड़क। Voice of Darbhanga

दरभंगा। बलवीर चौधरी
बिहार में जहां सरकार सड़को का जाल बिछाने और विकास का दावा कर रही है वहीं दरभंगा में सुदूर क्षेत्र नही, बल्कि शहर के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं 46 में चट्टी चौक से बहादुरपुर मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति इस विकास की गाथा को मुँह चिढाते नजर आ रहा है। इस मार्ग में चट्टी रेलवे गुमटी से कबिलपुर तक जाने में सड़क काफी जर्जर होकर जानलेवा बन चुकी है। जगह जगह गड्ढे बन चुके है। इस क्षतिग्रस्त हो चुके सड़क पर दो पहिया वाहनों को चलाने में लोगो को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में जल निकासी का उचित प्रबंध नही होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्ट्रीट लाइट की सुविधा नही होने से रात के अंधेरे में अंधकार छाया रहता है।
जिला मुख्यालय से बहादुरपुर मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क में चट्टी रेलवे गुमटी से बाबू साहेब कॉलोनी से लेकर कबिलपुर मोड़ तक की सडक में जगह जगह गढ्ढे बन चुके हैं। लहेरियासराय रेलवे स्टेशन के माल गोदाम से सटा क्षेत्र होने के कारण यहां भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। गोदाम जाने वाली सड़क हल्के बरसात में भी कीचड़ों से भर जाता है। सड़क को छोड़ लोग गोदाम परिसर का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। कबिलपुर निवासी अभिषेक कुमार बताते हैं कि माल गोदाम की सड़क के बगल में अघोषित डंपिंग ग्राउंड बनाये जाने से वातावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दुर्गन्ध के कारण मोहल्लावासियों का जीना दूभर हो गया है।
बताते चलें कि शहर में स्थित यह सड़क जिला एवं प्रमंडलीय मुख्यालय से बड़ी मुश्किल से एक से दो किलोमीटर की दूरी पर है और शहर का काफी रिहायसी इलाका माना जाता है। फिर भी वर्षो से टूटे इस सड़क को उद्धारकर्ता का बाट जोहना पड़ रहा है।

Share

Leave a Reply