
चार बहादुर किशोरों की जाबांजी ने बचायी नदी में डूब रहे दो मासूमों की जान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार का दिन दो मासूमों को नई जिंदगी देने वाले चार किशोरों केलिए यादगार बन गया। दरअसल शहर के नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर इमलीघाट पुल के पास मुरली मनोहर मंदिर घाट के बगल के ही निवासी पप्पू राउत की सात साल की बेटी मुस्कान और चार साल का बेटा किशन नहाने घाट पर गये। अचानक किशन सीढी से गिर बहने लगा। यह देख बङी बहन मुस्कान भी भाई को बचाने नदी में कूद पड़ी। नदी में पानी पूरा भरा होने और तेज बहाव कारण दोनो बहने लगे। यह देख बगल में घाट पर खड़े 14 वर्षीय सोनू उन्हें बचाने कूद पड़ा। उसके पीछे रंजन, गोविंद ,सूरज आदि कई लड़के भी नदी में कूदे। करीब दस मिनट के कड़ी मशक्कत के बाद बगल के झाड़ी में दोनो साथ मिले। कमाल कि बात यह थी कि दोनो ने एक दूसरे को पकड़ रखा था। उन्हें निकाला गया तो दोनो बेहोश थे। पूरा माहौल गमगीन हो गया था। बगल में खङे टेंपू पर उन्हें डाल कर आनन फानन ने डीएमसीएच ले जाया गया। रास्ते में गाँव के ही प्रभू कुमार ने चिल्लाते हुए पूरे रास्ते हवा की गती से टेंपू चलाया और सूरज ने दोनो को अपनी श्वास टेंपू में लगातार देते रहे। थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने दोनो को खतरे से बाहर बताया। पूरे गाँव के लोगों में खूशी का महौल छा गया और चारों ओर लङको के बहादुरी की खूब चर्चा हो रही है।

