
माखनपुर के समीर ने बीपीएससी में सफलता हासिल कर किया क्षेत्र का नाम रौशन। Voice of Darbhanga
दरभंगा: हायाघाट के माखनपुर गांव निवासी ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी व मीरा चौधरी के ज्येष्ठ पुत्र समीर कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में 300वां रैंक हासिल कर हायाघाट का नाम रौशन किया है। प्रोफेशनल आईटी इंजीनियर समीर का चयन कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में हुआ है। फिलहाल वे दरभंगा के बेनीपुर स्थित एसबीआई में बतौर पीओ कार्यरत हैं। इसके पूर्व वे आईबीएम में कार्यरत थे। ग्रामीण क्षेत्र के समीर ने प्रारंभिक शिक्षा आनंदपुर स्थित ज्ञान निकेतन से प्राप्त की। इसके बाद पटना स्थित ज्ञान निकेतन से स्कूली शिक्षा पूरी कर भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद से बीटेक किया। समीर तीन बार यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए लेकिन सफलता नहीं मिली। उसी दौरान पीओ की नौकरी मिल गई। बीपीएससी में उनका मुख्य विषय भूगोल और लोक प्रशासन था। इस सफलता की खबर पर समीर को बधाइयों का तांता लग गया। वॉयस ऑफ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार ने भी उनके आवास पर पहुँच कर उन्हें बधाई दी।


