Home मुख्य पूर्ण हो चुके सात निश्चय योजना की जिलास्तरीय टीम करेगी स्थल पर जाकर जाँच: डीएम। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 20, 2018

पूर्ण हो चुके सात निश्चय योजना की जिलास्तरीय टीम करेगी स्थल पर जाकर जाँच: डीएम। Voice of Darbhanga

दरभंगा : सात निश्चय के अंतर्गत चल रही योजनाओं को अगस्त महीने के अंत तक हर हाल में पूरा करें. सितंबर के प्रथम सप्ताह में सभी पूर्ण योजनाओं का जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम के द्वारा निरीक्षण किया जाएगा. जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सात निश्चय के अंतर्गत चल रही योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उक्त निर्देश दिए. उन्होंने सभी बीडीओ से कहा कि निर्धारित फॉर्मेट में ही प्रत्येक महीने जिला में रिपोर्ट भेजे. हर घर नल का जल एवं पक्की नाली गली से संबंधित योजनाओं के निर्धारित मानक तथा गुणवत्ता के अनुरूप क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधि एवं इससे जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मियों का सघन प्रशिक्षण आयोजित होना है. जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से कहा कि इस प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से अपने-अपने प्रखंडों में क्रियान्वित कराएं. इन योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित अभिलेखों के उचित रख-रखाव पर भी विशेष जोर देने को कहा गया. आॅन लाईन म्युटेशन के लिए जमाबंदी माइग्रेशन जहां-जहां हुए हैं. वहां के अंचलाधिकारियों को इससे संबंधित आने वाली त्रुटियों के निराकरण के लिए भी सजग रहने को कहा गया. प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में पाया गया कि 59441 लाभुकों का अबतक इसके लिए रजिस्ट्रेशन हुआ है तथा 53148 आवास स्वीकृत हुए हैं. जिलाधिकारी ने बचे हुए आवासों को भी संबंधित लाभुकों के लिए स्वीकृत करने तथा संबंधित शतप्रतिशत लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस कार्य में पिछड़ रहे प्रखंड किरतपुर एवं कुशेश्वरस्थान से विशेष मेहनत करने को कहा गया. पंचायत के जिन वार्डों के आधे लाभुकों ने अपने शौचालय का निर्माण पूर्ण कर लिया है. उन्हें तुरंत भुगतान करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए. उन्होंने कहा कि मानक के अनुरूप शौचालय बना लेने वाले लाभुकों के भुगतान में कोई विलंब नहीं होना चाहिए. लोगों के व्यवहार परिवर्तन के लिए सभी स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाते रहने को कहा गया. बैठक में उप विकास आयुक्त कारी प्रसाद महतो, जिला पंचायत राज पदाधिकारी शत्रुघ्न कामत, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply