Home मुख्य बिना पुष्टि के वीडियो, फ़ोटो या मैसेज भेजने वाले एवं फारवर्ड करने वाले पर होगी सख्त कारवाई। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 21, 2018

बिना पुष्टि के वीडियो, फ़ोटो या मैसेज भेजने वाले एवं फारवर्ड करने वाले पर होगी सख्त कारवाई। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट करने एवं फारवर्ड करने वाले एवं अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी। इसके लिए जिले में सोशल मीडिया यूनिट काम कर रही है। इस यूनिट के मैसेज को एसएसपी द्वारा जारी किया गया है। जारी किया गया मैसेज इसप्रकार है:
यह संदेश दरभंगा पुलिस की ओर से शोसल मिडिया यूनिट के द्वारा दिया जा रहा है। दरभंगा पुलिस शोसल मीडिया यूनिट वैसे लोगों की पहचान कर रही है जो समाज में अशांति लाना चाहते है ।ऐसे लोग जो अशांति पैदा करेंगे या दूसरे व्यक्ति के द्वारा ऐसा करेंगे वे इस यूनिट के कारवाई के दायरे से बच नहीं पाएँगे ।दूसरे तरफ़ सामाजिक शांति के समर्थक युवकों का सक्रिय सहयोग भी प्राप्त कर रही है ।सहयोग करने वाले लोगों को “साइबर सेनानी “ बनाया जा रहा है ।आप भी दरभंगा पुलिस के साइबर सेनानी बन सकते है ।इसके लिए आप स्थानीय थाना से सम्पर्क कर एसएसपी के पास आवेदन भेज सकते है ।साइबर सेनानियों की आज समाज में बहुत ज़रूरत है ।आप देखते होंगे की फेसबुक/वाटस्एप के द्वारा आपके मोबाईल में कई आपत्तिजनक विडियों या मेसेज या फोटो आते रहता है। ये मेसेज अधिकांश समय गलत होता है। गलत मंशा से इसे बनाया जाता है और आपके पास भेजा जाता है। ताकि समाज में अशांति फैले ।ऐसे निराधार संदेशों का उद्धेश्य समाजिक विद्वेश पैदा करना होता है। कई बार इसको देखकर या पढ़कर आप भी उत्तेजित हो जाते हैं। कई बार आप बिना सोचे-समझे उसको अपने मित्रों को फाॅरवर्ड कर देते हैं और यह आपत्तिजनक मेसेज वायरल हो जाता है और सामाजिक तनाव फैलने लगता है। ऐसे में आपसे निम्न निवेदन किया जाता है:-
1. कोई भी अफवाह फैलने पर पुलिस को बताए (डायल-100 नम्बर) उसे वायरल न करें। अफवाह फैलाना अनजाने में या जान-बुझकर कानुन की धारा-153(ए) भा0द0वि0 के तहत अपराध है। दरभंगा पुलिस इस बिन्दु पर बहुत सख्त है। हाल में फ़ेस्बुक आपत्तिजनक संदेश फैलाने वाले 12 लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी हो चुकी है।
2. किसी भी स्थिति में कानून अपने हाथ में न ले। चाहे कोई भी कुछ कहे ।बिना नेतृत्व के या ग़लत नेतृत्व के किसी भीड़ का हिस्सा न बनें ।अगर कहीं कुछ गैर-कानूनी बात /घटना हो रही है तो आप उसकी सूचना पुलिस को दें। संवेदनशील मुद्दों पर स्वयं या अपने मित्रों के साथ कोई सीधी कार्रवाई न करें अन्यथा भा0द0वि0 की धारा 129 के तहत आप गैर-कानूनी भीड़ के अंग माने जायेगें और आपके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज हो जायेगी ।
आपको स्पष्ट कर दूॅ की माननीय सुप्रीम कोर्ट भी इस मुद्दे पर बहुत सख्त है। किसी संवदेनशील मुद्दे पर भीड़ बनाना, भीड़ में शामिल होना ,कानून अपने हाॅथ में लेना, आपके द्वारा या आपके मित्रों की टोली द्वारा किसी को मारपीट करना, किसी संवेदनशील मुद्दे पर ख़ुदमुख़्तार बनना जिसका परिणाम हिंसा या हिसंक भीड़ होगा उसके लिए सीधे प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश है। स्थानीय न्यायालय को भी आदेश है कि छः महिने के भीतर ऐसे दोषियों को सजा मुकर्रर कर दी जाए।आज की तिथि में ऐसा किया भी जाएगा ।
अतः आपसे पुनः अनुरोध करता हूॅ कि शांतिप्रिय और जिम्मेदार नागरिक बने। पुलिस का साइबर सेनानी बने ,कुछ भी गैर-कानूनी देखे तो उसकी सूचना पुलिस को (डायल-100 नम्बर) दें। स्वयं कानून अपने हाथ में कदापि न लें। अगर मोबाईल का आप प्रयोग करते हैं, तो आप सुनिश्चित करे कि विद्वेश फैलाने वाली कोई भी कार्यवाई आपके मोबाईल से न हो। आप अपने मित्रों/परिजनों को भी इस सामान्य बुराई के प्रति जागरूक करने का कष्ट करें। पुलिस-मित्र बने। दरभंगा पुलिस सामाजिक शांति के तरफ बढ़ाए गए आपके हरेक कदम का स्वागत एवं प्रशंसा करेगी।
(शोसल मीडिया यूनिट)
वरीय पुलिस अधीक्षक,
कार्यालय, दरभंगा।

Share

Leave a Reply