Home मुख्य बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ी लो वोल्टेज और पॉवर कट की समस्या, दिसम्बर तक रहने की उम्मीद। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 21, 2018

बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ी लो वोल्टेज और पॉवर कट की समस्या, दिसम्बर तक रहने की उम्मीद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा। जिले के कोने कोने में बिजली कनेक्शन लगाने की मुहिम जरूर दिख रही है। लेकिन, लो वोल्टेज व पावर कट की समस्या से आए दिन लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। शहर से लेकर गांव तक पिछले महीने से पावर कट एवं लो वोल्टेज की समस्या देखी जा सकती है। ऊपर से तापमान बढ़ने के कारण उपभोक्ता बिलबिलाते नजर आते हैं। शहरी क्षेत्र में पावर ग्रिड से 3300 हजार वोल्ट पावर सप्लाई की जगह मात्र 27000 हजार सप्लाई दी जा रही है। वहीं 11000 हजार मांग की जगह मात्र 9000 हजार वोल्ट बिजली मुहैया कराई जा रही है। जिस चलते शहरी क्षेत्र में शाम ढलते ही पावर कट व लो वोल्टेज की समस्या घर जमा लेती है। उपभोक्ताओं के पंखे डोलते नजर आते हैं। साथ ही मोटर से पानी चढ़ने में घंटों लग जाते हैं। कभी-कभी तो लो वोल्टेज से बिजली के उपकरणों पर भी इसका असर पड़ता है। समय से पहले ही यंत्र खराब हो जाते हैं। यहां के उपभोक्ता झेल रहे लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं।
अरबन बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता नवीन मंडल बताते हैं कि ग्रिड से उपभोक्ताओं को खपत के हिसाब से बिजली की पूरी सप्लाई नहीं मिल पा रही है। जिस कारण लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। यह समस्या दिसंबर महीने तक बरकरार रहेगी।

Share

Leave a Reply