Home मुख्य लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने केलिए बकरीद की पूर्व संध्या पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 21, 2018

लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने केलिए बकरीद की पूर्व संध्या पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लोगो मे सुरक्षा की भावना जागृत करने केलिए बकरीद की पूर्व संध्या पर जिला पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान जिले में 321 जगहों पर कड़ी चौकसी के बीच 22 अगस्त को बकरीद मनायी जाएगी। डीएम व एसएसपी की ओर से संयुक्त आदेश जारी कर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है। अति संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रट की मौजूदगी में पुलिस बल को तैनात किया गया है। अन्य स्थानों पर संबंधित थानाध्यक्षों को कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है।
लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए मंगलवार को पुलिस व एसएसबी के जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च किया। लहेरियासराय थाना से चलकर फ्लैग मार्च लोहिया चौक, बाकरगंज, करमगंज, नीम चौेक, दरभंगा टॉवर आदि से गुजरता हुआ बेला तक पहुंचा। बकरीद को आपसी सौहार्द के बीच संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। एसएसपी मनोज कुमार पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं।

Share

Leave a Reply