Home मुख्य खाद्यान्न नही मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने डीलर के खिलाफ किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 21, 2018

खाद्यान्न नही मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने डीलर के खिलाफ किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले प्रखंड क्षेत्र के मुरैठा पंचायत के जनवितरण प्रणाली विक्रेता दुखीराम द्वारा वार्ड 15 के उपभोक्ताओं को बीते जुलाई माह से खाद्यान्न व केरोसिन की आपूर्ति नहीं करने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर नारेबाजी की।वहीं, बीडीओ राजेश कुमार को ज्ञापन देकर विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। प्रखंड कार्यालय पहुंचे उपभोक्ताओं ने विक्रेता पर आरोप लगाया कि अनाज की कालाबाजारी कर रहे हैं। विरोध करने पर केस करने की धमकी देते हैं। जब उपभोक्ता अनाज लेने जाते हैं तो विक्रेता अनाज का उठाव नहीं होने की बात कहते हैं। विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने संबंधित पत्र पर मुरैठा के पंसस नवीन कुमार झा, प्रखंड प्रमुख फूलो बैठा ने बीडीओ से कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए कहा है कि इसके विरुद्ध पूर्व में भी कार्रवाई हुई थी। इधर, बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी विक्रेताओं के साथ मुरैठा के विक्रेता को भी आवंटन दिया जा चुका है। लेकिन विक्रेता द्वारा खाद्यान्न का उठाव नहीं किया गया है,वहीं 31 जुलाई को इनके द्वारा खाद्यान्न का ड्राफ्ट जमा किए जाने के कारण इन्हें एसएफसी ने जुलाई माह से खाद्यान्न देने से प्रतिबंधित कर दिया है। जिसके कारण उपभोक्ताओं का खाद्यान्न नहीं मिला है। उपभोक्ताओं को खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित कराने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

Share

Leave a Reply