
Home मुख्य बीपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले समीर के ससुराल में सम्मान समारोह आयोजित। Voice of Darbhanga
बीपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले समीर के ससुराल में सम्मान समारोह आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के हायाघाट प्रखण्ड के माखनपुर निवासी समीर कुमार को बीपीएससी की परीक्षा में सफलता मिलने पर मंगलवार को उनके ससुराल घनश्यामपुर के पाली पंचायत में ग्रामीणों की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बताते हैं कि पाली निवासी पूर्व प्रमुख पवन कुमार झा के दामाद समीर कुमार को बीपीएससी की परीक्षा में 300वीं रैंक है। वे ऑल बिहार ब्राह्मण फ़ेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर चौधरी के
पुत्र हैं। वर्तमान में एसबीआइ बेनीपुर में पीओ के पद पर कार्यरत हैं। ग्रामीणों ने उन्हें पाग चादर से सम्मानित कर फूल मालाओं से लाद दिया। मौके पर जगन्नाथ झा, यशोदानंदन झा,कृष्णानंदन झा,कृष्ण कुमार झा, मुखिया पति मो. शहादत अली, सरपंच पति दुर्गा प्रसाद झा, कन्हैया मिश्र, गिरजानंदन झा आदि ने अपने विचार रखे।

