
डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के केवंटी थाना क्षेत्र के चतरा गांव के मरनी नदी से सटे एक गड्ढे में एक बालक की बुधवार को डूबकर मौत हो गयी। मृतक गांव के अशोक यादव का पुत्र दयानन्द (10) बताया जाता है। बालक दोपहर लगभग 11 बजे से घर से गायब था। कुछ घंटे के बाद उसे घर पर नहीं देखे जाने के बाद उसकी खोजबान शुरू हुई। इसी क्रम मे करीब अपराह्न 4 बजे के आसपास वेहटवारा गांव के कुछ लोगों ने गड्ढे में शव उपलाता देखा। यह बात आग की तरह फैल गई। जानकारी मिलते हीं परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की और गड्ढे से निकाला। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बालक घर से पश्चिम उक्त गड्ढे में गंजी निकाल कर भिंडा पर रखकर स्नान करने लगा। वह पानी में प्रवेश कर स्नान कर रहा था। इसी क्रम में वह अधिक पानी में चला गया और डूब गया।
सूचना मिलते ही सीओ अजीत कुमार झा तथा केवटी थानाध्यक्ष कौशल कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

